Advertisement

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी फुसरो (Bhartiya Janata Party) नगर मंडल द्वारा 27 जनवरी की संध्या बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बाटा गली फुसरो के वार्ड पार्षद भरत वर्मा के आवासीय कार्यालय मे बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक (Meeting) में विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि आगामी एक फरवरी को राजेंद्र स्मृति भवन फुसरो में कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में व्यवस्था प्रभारी दिनेश कुमार सिंह को बनाया गया। सह व्यवस्था प्रभारी श्रीकांत सिंह यादव, नवल किशोर सिंह, दीपक गिरी को बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा (BJP) बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह, महिला मोर्चा नगर अध्यक्षा वीणा देवी, मनोज कुमार, राहुल दिगार, शंकर सिन्हा, आशुतोष सिन्हा, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *