Advertisement

पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड (Petarwar block) सह अंचल कार्यालय 25 जनवरी को नवनिर्मित दुमंजिला भवन में विधिवत स्थानांतरित किया गया।सर्वप्रथम नए भवन में आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-पाठ विधि-विधान से संपन्न किया गया।

पूजा के दौरान पूजा बेदी पर पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार चौरसिया, अंचल अधिकारी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रखंड प्रमुख सीमा देवी, प्रभारी पंचायतीराज पदाधिकारी दामोदर स्वरूप, बरूण कुमार ठाकुर, सुनील दास गुरु सहित कई कर्मचारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *