Advertisement

दिवंगत अध्यक्ष की पत्नी ने अधिवक्ता संघ को दिया साउंड सिस्टम

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व कुमार अनंत मोहन सिन्हा की पत्नी तथा तेनुघाट के वर्तमान मुखिया रेखा सिन्हा ने अपने निजी फंड (Private fund) से अधिवक्ता संघ को साउंड सिस्टम (Sound system to advocate union) दिया।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, उपाध्यक्ष अजीत कुमार लाल, महासचिव वकील प्रसाद महतो, संयुक्त सचिव प्रशासन राजीव कुमार तिवारी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय रितेश कुमार जयसवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश मिस्त्री सहित संघ के सदस्यों ने आभार प्रकट किया।

मौके पर अधिवक्ता रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरी विश्वनाथन, आनंद श्रीवास्तव, बैद्यनाथ शर्मा, बीरेंद्र प्रसाद, अर्जुन सिंह, अरूण कुमार सिन्हा सहित अन्य कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *