Advertisement

सीसीएल सीकेएस स्वांग कोलियरी शाखा कमेटी का पुनर्गठन

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ की एक बैठक 24 जनवरी को गोमियां प्रखंड के हद में स्वांग कोलियरी कैंटीन में आयोजित (Organized at Colliery Canteen) की गई। जिसमें नए कमेटी का गठन किया गया।

जानकारी के अनुसार सीसीएल सीकेएस (CCL CKS) के कथारा क्षेत्रीय सचिव राजकुमार मंडल, क्षेत्रीय अध्यक्ष टिकैत महतो तथा वरिष्ठ यूनियन कार्यकर्ता विजयानंद प्रसाद की देखरेख में स्वांग कोलियरी शाखा कमिटी कमेटी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया।

जिसमें अध्यक्ष पद (President Post) पर अनिल कुमार महतो, कार्यकारी अध्यक्ष पी डी बर्मन, उपाध्यक्ष जगदीश लोहार, सूरथ गौड़, शंकर लाल श्रीवास्तव, विनोद पासवान, सचिव पद पर चंदेश्वर बेलदार, आदि।

सह सचिव पद पर मोहम्मद अनवर हुसैन, सुंदर लाल महतो, सुरेंद्र नोनिया, सरजू लाल, कोषाध्यक्ष पद पर प्रहलाद महतो, कार्यालय मंत्री बिप्रांशु सुमन को बनाया गया। इसके अलावा शाखा संगठन में 20 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *