न्यूनतम पारा 16 डिग्री, अगले दो दिन जारी रहेगी ठंड
प्रहरी संवाददाता/मुंबई। देशभर में (Countrywide) कहीं बर्फबारी तो कहीं ठंड का कहर जारी है। वहीं मुंबई में शनिवार और रविवार को हुई बेमौसम हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के कारण यहां का न्यूनतन तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग (Weather department) के मुताबिक अगले एक से दो दिन और मुंबई में कड़ाके की ठंड रहने का अनुमान है। सांताक्रूज़ मौसम विभाग के मुताबिक, 10 साल बाद मुंबई (Mumbai) में इतनी ठंड पड़ी है। रविवार सुबह 8:30 बजे तक मुंबई में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जोकि सामान्य से 5.डिग्री कम है।
मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान के बलूचिस्तान से आने वाली धूल भारी आंधी की वजह से मुंबई में लो विजिबिलिटी और ठंड बढ़ी है। मुंबई में आमतौर पर बहुत ठंड नहीं होती है। पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा ठंडा है।
पिछले साल जनवरी में सबसे कम अधिकतम तापमान 2. 88 डिग्री सेल्सियस 9 जनवरी 2021 को दर्ज किया गया था। पिछले एक दशक में जनवरी में सबसे कम अधिकतम तापमान 2. 53 डिग्री सेल्सियस (17 जनवरी, 2020 ) को दर्ज किया गया था।
रविवार को दिन और रात के तापमान में मामूली अंतर था, क्योंकि कोलाबा और सांताक्रूज में न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.16 डिग्री सेल्सियस और 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आने वाले सप्ताह में (Coming weeks) भी मौसम ठंडा हो सकता है और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। रविवार को कोलाबा और सांताक्रूज में सापेक्षिक आर्द्रता क्रमश: 52 सेल्सियस और 53 सेल्सियस दर्ज की गई।
![]()












Leave a Reply