Advertisement

ब्लास्ट कर नक्सलियों ने उड़ाया मोबाइल टावर

नक्सली प्रशांत और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के प्रतिरोध में की कार्रवाई

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह (झारखंड)। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस और उसकी पत्नी नक्सली शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों द्वारा 21 जनवरी से झारखंड और बिहार (Jharkhand and Bihar) में 6 दिवसीय प्रतिरोध दिवस मनाया जा रहा है।

इसके पहले दिन नक्सलियों ने 21- 22 जनवरी की रात झारखंड के गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में नक्सल प्रभावित पीरटांड़ थाना क्षेत्र के मधुबन और खुखरा थाना क्षेत्र महुआटांड़ में तांडव मचाया।

बमों को धमाका कर यहां के दो मोबाइल टावर को उड़ा दिया। इससे इलाके में मोबाइल (Mobile) सेवा प्रभावित है। नक्सलियों ने प्रतिरोध दिवस के बाद 27 जनवरी को झारखंड बिहार बंद की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने बीते 21 जनवरी की लगभग आधी रात के बाद उग्रवाद प्रभावित पीरटांड़ थाना क्षेत्र के मधुबन वखरा महुआटांड़ में धमाका कर जिओ कंपनी के दो टावर को ध्वस्त कर दिया। टॉवर उड़ाने के बाद यहां नक्सलियों ने हस्तलिखित पोस्टर भी छोड़ा है।

माओवादियों ने पोलित ब्यूरो के सदस्य प्रशांत भूषण उसकी पत्नी शीला मरांडी को जेल में यातना दिए जाने का आरोप लगाते हुए 21 जनवरी से झारखंड बिहार में 6 दिवसीय प्रतिरोध दिवस मनाने व 27 को झारखंड बिहार बंद करने की घोषणा कर रखी है।

इसी आंदोलन के तहत अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में दबाव बनाए रखने व तंत्र को चुनौती देने के लिए दोनों जगह टावर को उड़ाया गया है। बताया जाता है कि महुआटांड़ थाना के हद में खोखरा में जियो का टावर था। रात को अचानक इस क्षेत्र में धमाका शुरू हो गया।

जबकि मधुबन में थाना के नजदीक ही टावर का प्रतिरोध दिवस के मद्देनजर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है। इसके बावजूद नक्सलियों ने धमाका कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *