Advertisement

नेहरू युवा केंद्र ने योगिडीह में चलाया पोलिथीन मुक्ति अभियान  

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। जरीडीह प्रखंड के योगीडीह गांव में बोकारो जिला नेहरू युवा केंद्र के निर्देश पर भस्की पंचायत के राजस्व ग्राम के सूदूरवर्ती क्षेत्र योगिडीह में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्र युवा स्वंसेवक मनोज कुमार गोसाईं और सुलेखा किस्कू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पोलिथीन मुक्त अभियान चलाया गया।

इस अभियान के संबंध में नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक गौरव कुमार ने 21 जनवरी को कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदुषण फैलाने वाले पोलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है। इसके प्रयोग से प्रदुषण बहुत ही तीव्र गति से फैलता है। जिससे दुर-दुर तक वातावरण प्रदुषित होता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदुषण से बचने के लिए पूर्ण रूप से प्लास्टीक से बने सामान का वहिष्कार करने के लिए आपसी जनसहयोग को बढ़ावा देना होगा।

मौके पर भीम सेन टुडू, दिलीप मरांडी, महेश हांसदा, छोटे लाल मांझी, भोला नाथ टुडू, बासुदेव सोरेन, सुबोध कुमार मरांडी, दिनेश प्रसाद हांसदा, सुनील हांसदा आदि ने अभियान के सफल बनाने में सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *