Advertisement

लाभुक को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा प्रीमियम राशि का भुगतान

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में बैंक ऑफ इंडिया विष्णुगढ़ शाखा (Bank of India vishnu garh branch) में 21 जनवरी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभुक को राशि का भुगतान किया गया। इस अवसर पर बैंक के प्रबंधक सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार बीओआई (BOI) विष्णुगढ़ ब्रांच मैनेजर अजय कुमार यादव, अधिकारी सुशिल कुमार राय, प्रबंधक अभिषेक कुमार, गाल्होवार पंचायत बीओआई बीसी डेगलाल महतो के द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत गाल्होवार निवासी मोहम्मद अली हुसैन को दो लाख रुपए की नगद राशि भुगतान दिया गया।

इस अवसर पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक डेगलाल महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री (Prime minister) जीवन ज्योति बीमा योजना सभी लोगों को करवा लेना चाहिए। इससे दुर्घटना होने पर तथा आकस्मिक मृत्यु होने पर उसके परिवार को बीमा योजना का प्रीमियम दिया जाता है। साथ ही कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को अवश्य लेना चाहिए।

लाभुक मो. अली हुसैन ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का भुगतान पाकर काफी खुशी जाहिर की। मौके पर बैंक ऑफ इंडिया विष्णुगढ़ शाखा के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *