Advertisement

प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में 60 छात्राओं को लगा को-वैक्सिन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड स्थित खास पेटरवार प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय परिसर में 21 जनवरी को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित वैक्सिनेशन शिविर में 15 वर्ष से 18 वर्ष तक की 60 छात्राओं को ‘को-वेक्सिन’ का टीका लगाया गया।

शिविर में उपस्थित एएनएम सोनी कुमारी (ANM Soni Kumari Present in the camp) ने बड़ी बारीकी से छात्राओं को कोरोना रोधी कोवैक्सीन का टीका लगाया। इनके साथ ऑनलाइन डाटा इंट्री ऑपरेटर (Online data entry operator) संतोष भोक्ता शामिल थे। जिसका प्रखंड सीएचसी केंद्र की ओर से निगरानी किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *