Advertisement

नौ दिवसीय यज्ञ कलश यात्रा में शामिल हुए विधायक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमिया प्रखंड (Gomian block) के हद में स्वांग न्यू माइनस स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय यज्ञ कलश यात्रा में गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो (Gomian MLA Dr Lambodar Mahto) शामिल हुए। प्रथम दिन 21 जनवरी को गोमिया विधायक सहित क्षेत्र के सैकड़ो महिला पुरुषो ने भी कलश यात्रा में भाग लिया।

जानकारी के अनुसार इस नौ दिवसीय कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं कलश लेकर जल यात्रा के लिए मौजूद थी। कलश यात्रा में शामिल गोमियां विधायक ने इस अवसर पर कहा कि यज्ञ कार्यक्रम से माहौल में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

लोगों के मन के विचारधारा को बदलती है और हमारा ध्यान भी पूजा पाठ के कार्यक्रम (Program) की ओर आकर्षित होता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ लोगों को तामसी भोजन से दूर रखती है। इस तरह के कार्यक्रम होने से समाज में परिवर्तन आता है और लोगों का विचार शुद्ध रहता है।

मौक पर कलश यात्रा में पुजारी गण सहित आजसू पार्टी (Ajsu Party) के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, भाजपा जिला महामंत्री विनोद पासवान, निवर्तमान मुखिया धनंजय सिंह, अंजनी त्रिपाठी, किशोर बर्मन, राजकुमार यादव, अभय सिन्हा, कृष्णा सिंह, दीपक सिंह, मिथिलेश पाठक, गोपाल नोनिया, दीपक मिश्रा सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *