एस.पी.सक्सेना/बोकारो। अपनी बीस सूत्री मांगो को लेकर 20 जनवरी को विस्थापित रैयत मोर्चा जारंगडीह शाखा ने बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक के साथ वार्ता किया। वार्ता में नौ सूत्री मांग पर दोनों पक्षो में सहमती बनी। शेष मांगो को लेकर मुख्यालय स्तर पर वार्ता कर निबटारे की बात कही गयी।
महाप्रबंधक कार्यालय कक्ष (General manager office room) में आयोजित वार्ता के संबंध में जानकारी देते हुए मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन ने बताया कि विस्थापित रैयत मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष फागु बेसरा के निर्देश पर कथारा महाप्रबंधक एमके पंजाबी और विस्थापित रैयत मोर्चा के साथ वार्ता किया गया।
जिसमें प्रबंधन ने 9 सूत्री मांग पर सहमति जताई। बाकी मांगों को मुख्यालय भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि विस्थापित रैयत अपनी कीमती जमीन को कंपनी के हांथो सौंपकर आज रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबुर हैं।

जबकि केंद्रीय कोयला मंत्री एमओपी (MOP) लागू कर रैयतों के हितो पर कुठाराघात करने में लगे हैं। जिसका वे विरोध करते हैं। केंद्रीय उपाध्यक्ष हुसैन ने कहा कि मोर्चा विस्थापितों के लिए नौकरी, रोजगार, विकास, ठेका कार्यो में भागीदारी, कोयला सेल में विशेष सहभागिता एवं मुआवजा आदि हक की लड़ाई लड़ रही है। जिसमें अबतक प्रबंधन केवल खानापुर्ति करती रही है।
मौके पर उपस्थित विस्थापित रैयत मोर्चा जारंगडीह शाखा अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम ने कहा कि यदि प्रबंधन उनकी मांगों पर सार्थक पहल नहीं करती है तो धरना-प्रदर्शन, चक्का जाम आन्दोलन कर क्षेत्र का उत्पादन ठप्प कर दिया जाएगा।
महाप्रबंधक के साथ वार्ता में उपरोक्त के अलावा मोर्चा सचिव फिनीराम सोरेन, उपाध्यक्ष शाने रजा, शेर अली, असगर अंसारी, कथारा पंचायत के पूर्व मुखिया मुस्ताक अहमद, रुस्तम अंसारी, नरेश मुंडा, मो. बेलाल, रमेश मुंडा, रामचंद्र मुंडा, जगदीश मरांडी, सरोज हांसदा, अब्दुल जब्बार, आदि।
नईम अंसारी और मो. कलीम, जबकि प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक पंजाबी के अलावा क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन जयंत कुमार, क्षेत्रीय भू-संपदा पदाधिकारी सदानंद शर्मा, उप प्रबंधक सीएसआर चंदन कुमार आदि शामिल थे।
![]()












Leave a Reply