Advertisement

कुर्ला में भारतीय संविधान पर चर्चा

मुश्ताक खान/मुंबई। आगामी शुक्रवार को भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर कुर्ला पूर्व स्थित कामगार नगर में मर्जी संगठन द्वारा (By will organization in Kamgar Nagar) परिचर्या का आयोजन किया गया है। इस परिचर्चा में बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया है।

हर साल की तरह इस वर्ष भी मेरे अधिकार मेरी जिम्मेदारी (मर्जी) संगठन द्वारा शाम सात बजे भारतीय संविधान दिवस मनाया जाएगा। शुक्रवार 26 नवबंर को पुरे देश में संविधान दिवस मनाया जाता है।

भारतीय संविधान दिवस के मौके पर महिला तथा सर्वार्थ विकास का पर्याय संविधान दिन विषयों पर एड़. तृप्ती पाटिल, डॉ. प्रभा तिरमारे लोगों का मार्गदर्शन करने वाली हैं।

मर्जी के कुर्ला स्थित कामगार नगर में आयोजित इस कार्यक्रम (Organized this program) में सुत्र संचालन अनुजा तिवारी और ऋषिकेश प्रजापती करेंगे। यह जानकारी जानकारी संगठन की संपर्क प्रमुख शशिकला काले ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *