Advertisement

जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक का आयोजन

क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र संचालन का मामला

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद ने 23 नवंबर को जिला क्रीड़ा प्रशिक्षण संचालन समिति की बैठक की। बैठक में जिले में संचालित क्रिड़ा प्रशिक्षण केंद्रों के संबंध में उप विकास आयुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेंब्रम से जानकारी ली।

बैठक में जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में चंदनकियारी में तीरंदाजी का डे बोर्डिंग/एथलेटिक्स का आवासीय प्रशिक्षण केंद्र चल रहा है। वहीं चास के चिन्मया विद्यालय परिसर में बास्केटबॉल (Basketball) का डे बोर्डिंग प्रशिक्षण चलाया जा रहा है।

बैठक में जिला खेल पदाधिकारी ने प्रखंडों से प्राप्त आवेदन यथा चंद्रपुरा व कसमार प्रखंड में तिरंदाजी, बेरमो, गोमियां एवं जरीडीह प्रखंड में एथलेटिक्स एवं नावाडीह प्रखंड में फुटबॉल के लिए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण केंद्र (Training Center) अधिष्ठापन का प्रस्ताव रखा।

जिस पर विस्तार से चर्चा करते हुए उप विकास आयुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी को राज्य से पत्राचार करने को कहा। अनुमति एवं आवंटन प्राप्त होने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में खेल को बढ़ावा देने के लिए अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलीन टोप्पो, जिला शिक्षा अधीक्षक रेनुका तिग्गा, जिल कल्याण पदाधिकारी रवि शंकर मिश्रा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव विपीन सिंह, प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षक आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *