Advertisement

जोर-शोर से चल रहा आपके अधिकार,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्य़क्रम

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिले (Bokaro district) के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में 22 नवंबर को आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम (Program) का आयोजन किया गया।

जहां जिला स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारियों की अगुवाई में आन स्पाट दर्जनों मामलों का निष्पादन कर सरकार (Government) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।

जानकारी के अनुसार आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के माराफारी पुनर्वास, चंदनकियारी प्रखंड के बड़ाजोर पंचायत, गोमियां प्रखंड के करीखुर्द पंचायत, बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर डी. पंचायत, नावाडीह प्रखंड के परसबनी पंचायत, चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो पुर्वी पंचायत, पेटरवार प्रखंड के तांतरी दक्षिणी पंचायत, चास नगर निगम के वार्ड क्रमांक तीन, नगर परिषद फुसरो के वार्ड क्रमांक तीन में किया गया।

गोमियां प्रखंड के करीखुर्द पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन व आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो। सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल सके। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में आपकी समस्याओं का समाधान करने का ऑन द स्पॉट प्रयास किया जा रहा है।

कुछ समस्या जिनका निष्पादन ऑन द स्पॉट संभव नहीं है, उसे सप्ताह भर में निष्पादित कर दिया जाएगा। पदाधिकारियों ने पंचायत परिसर में लगे सभी स्टाल का भी निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच क्रमवार जिला स्तरीय, बीडीओ/सीओ एवं प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारियों ने समस्या सुनी। मौके पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, गव्य एवं पशुपालन आदि विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किये गए। जिन्हें क्रमवार आहर्ता अनुरूप निष्पादित किए जाएंगे।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 23 नवंबर को चास प्रखंड के नरकेरा पुनर्वास, चंदनकियारी प्रखंड के चन्द्रा पंचायत, गोमियां प्रखंड के लोधी पंचायत, आदि।

बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर ई पंचायत, नावाडीह प्रखंड के दहियारी पंचायत, चंद्रपुरा प्रखंड के तरंगा पंचायत, कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत, चास नगर निगम के वार्ड क्रमांक चार, नगर परिषद फुसरो के वार्ड क्रमांक चार में किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *