गांधीग्राम के गरीब बच्चों के बीच सदस्यों ने काटे केक व् जमकर थिरके
विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में स्वांग उत्तरी पंचायत के गांधीग्राम (Gandhi gram) के लोगों के बीच सत्यलोक के तीन सक्रिय सदस्यों ने अपना जन्मदिवस मनाया।
इस अवसर पर बच्चों के बीच केक काटकर खुशियां मनाई गयी। बच्चों को पठन-पाठन सामग्री दिये गये तथा सभी जमकर थिरके।
बता दें कि सीसीएल गिरिडीह (CCL) में कार्यरत अभियंता गिरजा नंदन प्रसाद के पुत्र रौशन कुमार जो कि पुणे में एक वेब डेवलपमेंट कम्पनी के मालिक है, रंजीत साव एवं शुभम कर ने 21 नवंबर को अपना जन्मदिवस गांधीग्राम के सैकड़ो बच्चों के बीच जन्मदिवस मनाया।

इस अवसर पर इनके द्वारा संस्था की तरफ से बच्चों के बीच पेन, पेन्सिल, कॉपी, स्लेट, चॉक एवं अन्य पाठ्य सामग्री बाँटी गई। ज्ञात हो कि सत्यलोक संस्था विगत कई वर्षों से यहाँ के गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर जो छात्र सत्यलोक कक्षा में अधिक उपस्थित रहते हैं, उनमें से पाँच छात्रों को टिफिन बॉक्स पुरस्कार में दिया गया एवं सभी बच्चों के बीच चॉकलेट, फल एवं मिठाई बाँटी गई।
इस अवसर पर संस्था (NGO) के संस्थापक सत्येन्द्र नारायण राय ने बताया कि आज हमारे तीन सक्रिय सदस्य रौशन, रंजीत और शुभम का जन्मदिन है। उन लोगों ने फैसला लिया था कि वो अपना जन्मदिन गांधीग्राम के बच्चों के साथ मनाएंगे।
रौशन की अपनी एक वेब डेवलपमेंट कम्पनी है। वो इस विशेष समय को गरीब बच्चों के साथ बिताने के लिए पुणे से सिर्फ एक दिन के लिए आए हैं। उनकी 22 नवंबर की रिटर्न फ्लाइट है। पहले भी सत्यलोक के सदस्यों ने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मना चुके हैं।
आज इसी तरह का एक कार्यक्रम सभी ने नेरकी के छात्रों के साथ भी मनाया। आज के इस विशिष्ट आयोजन में सैकड़ों बच्चों व अभिभावकों के साथ संस्थापक सत्येन्द्र नारायण राय, शिक्षक एस सी शर्मा सहित अतुल सिन्हा, मो. सद्दाम, चंद्रिका पासी, ललित एवं संस्था के अन्य कई सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply