वैक्सिनेशन के लिये महिला व् पुरुष के लिए अलग – अलग कतार
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा 20 नवंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत सचिवालय में वैक्सिनेशन के लिये महिला, पुरुष के लिए अलग अलग कतार लगाये गये थे। शिविर में 200 वैक्सीन लाया गया था, लेकिन मात्र 130 ही खर्च हुआ। शेष 70 वैक्सीन वापस चला गया।
जानकारी के अनुसार 20 नवंबर के प्रातःकाल से ही लोग कतार लगाकर पेटरवार सीएचसी से वैक्सीन बॉयल आने की आस जोह रहे थे। बताते हैं कि यहां पर 200 वैक्सीन लाया गया था, लेकिन मात्र 130 ही खर्च हुआ।
इसमें प्रातः डोज के 44 एवं दूसरा डोज के 86 लोगों को वैक्सीन लगाए गये। स्वास्थ्य टीम में एएनएम (ANM) माधुरी कुमारी, डाट इंट्री ऑपरेटर मिथुन कुमार, स्वास्थ्य कर्मी करमचंद प्रग्नैत, सहिया जुबेदा खातून, रेणु देवी थी, जबकि तत्कालीन ग्राम प्रधान निशा देवी ने केंद्र का निगरानी किया। साथ में पूर्व पंसस अक्लेश्वर ठाकुर एवं कई वार्ड सदस्य भी थे।
![]()












Leave a Reply