कृषि आधारित रोजगार देने का प्रयास कर रही है सरकार-मंत्री
एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। केंद्रीय राज्य मंत्री पहलाद सिंह पटेल को रजरप्पा से पारसनाथ जाने के क्रम में 18 नवंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार और फुसरो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
फुसरो में 16वीं लोकसभा के सांसद सदस्य रबींद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री को 51किलो के फूलों का माला पहना कर स्वागत किया।
इस अवसर पर मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसीलिए जन-जन के दिलों में बसते हैं, क्योंकि वे कार्यकर्ताओं के महत्व को समझते है। उन्होंने कहा कि आम कार्यकर्ता और आम आदमी की कीमत वही करता है, जो उसके ताकत और दर्द को समझता है।
उन्होंने कहा कि वे देश में कृषि पर आधारित रोजगार देने का प्रयास ज्यादा से ज्यादा कर रहे हैं। स्वागत करने वालों में 16वीं लोकसभा के सांसद रबींद्र कुमार पांडेय, बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरजा देवी, वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह,आदि।
जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, फुसरो मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह सहित विनोद महतो, दिनेश सिंह, रामकिंकर पांडेय, दीपक गिरी, वैभव चौरसिया, भरत वर्मा, जितेंद्र सिंह, धनेश्वर महतो, संत सिंह, रविंद्र कुमार मिश्रा, सुरेश दुबे, टुनटुन तिवारी, विवेक सिंह, मनोज सिंह, गणेश सिंह, तरुण चक्रवर्ती, चंदन कुमार, कमलेश यादव, राधा देवी, वीणा कुमारी, नीपू कुमारी, सुमन कुमारी, प्रदीप भारती आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply