Advertisement

आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए अधिकारी

स्टाल लगाकर रहिवासियों को योजनाओं की दी जानकारी

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिले (Bokaro district) के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में 17 नवंबर को आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जहां जिला स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारियों की अगुवाई में ऑन द स्पाट दर्जनों मामलों का निष्पादन कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन चास प्रखंड के कनारी पश्चिम पंचायत, चंदनकियारी प्रखंड के सिमुलिया पंचायत, गोमियां प्रखंड के बड़की सीधवारा पंचायत, बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर ए पंचायत, नावाडीह प्रखंड के सहरिया पंचायत, चंद्रपुरा प्रखंड के पपलो पंचायत, पेटरवार प्रखंड के पतकी पंचायत, जरीडीह प्रखंड के बाराडीह पंचायत, कसमार प्रखंड के दांतु पंचायत में किया गया।

नावाडीह एवं कसमार प्रखंड में जिले से जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जेम्स सुरीन एवं विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य है प्रशासन व आम नागरिकों के बीच किसी प्रकार की दूरी नहीं रहे।

सरकार (Government) की योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिले। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में आपकी समस्याओं का समाधान करने का ऑन द स्पॉट प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारी व बीडीओ को ऑन द स्पॉट जनता की समस्या का निदान करने को कहा।

पदाधिकारियों ने पंचायत परिसर में लगे सभी स्टाल का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में उपस्थित रहिवासियों के बीच क्रमवार जिला स्तरीय, बीडीओ/सीओ एवं प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारियों ने समस्या सुनी। मौके पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर लाभुकों के बीच कंबल भी वितरित किया गया।

आपके अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गरांटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, गव्य एवं पशुपालन आदि विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किये गए। जिन्हें क्रमवार आहर्ता अनुरूप निष्पादित किए जाएंगे।

उक्त कार्यक्रम में चास के प्रखंड विकास पदाधिकारी मीथिलेश कुमार चौधरी, बेरमो बीडीओ मधु कुमारी, नावाडीह बीडीओ संजय शांडिल्य, पेटरवार बीडीओ शैलेश कुमार चौरसिया, कसमार बीडीओ विजय कुमार, चंदनकियारी बीडीओ अजय वर्मा, गोमियां बीडीओ कपील कुमार, जरीडीह बीडीओ उज्जवल कुमार तथा चंद्रपुरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार मधेशिया, अंचलाधिकारी व सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 18 नवंबर को चास प्रखंड के गोड़ाबाली उत्तरी पंचायत, चंदनकियारी प्रखंड के बोगुला पंचायत, गोमियां प्रखंड के चतरोचट्टी पंचायत, बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर बी पंचायत, नावाडीह प्रखंड के भेंडरा पंचायत, चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो पश्चमी पंचायत, पेटरवार प्रखंड के तेनुघाट पंचायत, जरीडीह प्रखंड के अरालडीह पंचायत, कसमार प्रखंड के पोण्डा पंचायत में किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *