Advertisement

लाभ पहुँचाने में नागरिक सहायता केंद्र की सराहनीय भूमिका-यूनिसेफ 

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। तेजस्विनी महिला संघ जरीडीह के कार्यो का अवलोकन के लिए 17 नवंबर को यूनिसेफ और इंडिगो एयरलाइन्स की टीम ने संघ में अलग-अलग स्थानों का भ्रमण किया।

इस दौरान यूनिसेफ दिल्ली के सोशल पॉलिसी प्रमुख ह्यून ही बान, ओंकार त्रिपाठी, सोशल पॉलिसी, झारखंड तथा इंडिगो एयरलाइन्स के सीएसआर हेड राजू शर्मा एवं शोफिया उपस्थित थे।

यूनिसेफ की टीम ने बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरिडीह प्रखंड के जैनामोड़ स्थित तेजस्विनी महिला संघ कार्यालय एवं टांडमोहनपुर पंचायत भवन स्थित ग्राम पंचायत हेल्प डेस्क का अवलोकन किया।

टीम (Teem) को संघ की दीदियों ने अपने संस्थागत जानकारियां एवं उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक बताया। जिसमें संघ के गठन का उद्देश्य, ढांचा, प्रमुख गतिविधियाँ- सामुदायिक विकास, खेतीबारी, पशुपालन,आदि।

बैंक लिंकेज, गैर-कृषि आजीविका गतिविधियां, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध कार्यक्रम, कोविड के विरुद्ध चलाये गए कार्यक्रम, हक़ और अधिकार व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे- पेंशन, राशन, मनरेगा आदि पर किये गये महत्वपूर्ण कार्यो एवं उपलब्धियों को साझा किया।

दक्षिण कोरिया मूल की ह्यून ही बान ने संघ की दीदियों के कार्यों की सराहना की। अवलोकन के बाद ह्यून ने कहा कि संघ ने लोगो के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में बहुत ही महतवपूर्ण कार्य किया है ।

इस अवसर पर इंडिगो एयरलाइन्स के राजू शर्मा की टीम ने जरीडीह प्रखंड के हद में भस्की पंचायत के टोंडरा गाँव का भ्रमण कर दीदीयों द्वारा लगाये गए स्टॉल एवं आम बागवानी का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेजस्विनी महिला संघ की अध्यक्षा गायत्री देवी, अनीता कुमारी, माना देवी, बिन्दिया सिंह, मालती देवी, सुमित्रा देवी, तारा कुमारी, विजय ठाकुर, सुलेखा राय, संतोष राम, अमित कुमार आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *