Advertisement

कांग्रेस का जन-जागरण अभियान को लेकर बैठक एवं विरोध प्रदर्शन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। कांग्रेस जनों द्वारा 17 नवंबर को जन जागरण अभियान को लेकर गोमियां प्रखंड (Gomian Block) के हद में साईं कंपलेक्स के प्रांगण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केन्द्र सरकार (Central Government) की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करने की बात कही गई।

आयोजित बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के बोकारो जिला प्रभारी जवाहर लाल सिन्हा, इंटक उपाध्यक्ष विनोद सिंह एवं गोमियां प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय मौजूद थे।

बैठक में जन जागरण अभियान जिला प्रभारी जवाहर लाल सिन्हा ने कहा कि आज देश की जो हालत केंद्र की मोदी सरकार ने की है वह 70 वर्षों में आज तक किसी ने देखा नहीं। देश की सारी चीजें बेचकर मोदी सरकार देश को चलाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पहले हम भारतीय रेलवे देखते थे। अब इंडियन रेलवे देखते हैं। कुछ दिनों के बाद अडानी अंबानी रेलवे देखने को मिलेगा। महंगाई चरम पर है और देश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ गई है। बावजूद इसके मोदी सरकार को देश हित को कोई चिंता नहीं है।

हजारीबाग इटंक उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि रावण और सीता के देश (नेपाल) में पेट्रोल और डीजल सस्ता है, लेकिन राम के देश (भारत) में महंगा है। महिलाओं पर अत्याचार दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार देश की सारी चीजों का निजीकरण करने पर तुल गई है। बैठक खत्म कर सभी कांग्रेसी जनों ने साईं निकेतन से पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन करते हुए गोमियां बैंक मोड़ तक पहुंची।

मौके पर गोमिया प्रभारी जन जागरण सिन्हा लाल रजवार, बोकारो जिला महासचिव रामकिशन रविदास, महिला प्रखंड सचिव उर्मिला देवी, कांग्रेस कोषाध्यक्ष फिरोज खान, यूथ कांग्रेस प्रखंड सचिव शंकर साव, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक शराफत अंसारी, अभय सिन्हा, कृष्णा सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *