Advertisement

महिला संबंधित कानूनी जानकारी के लिए आम सभा का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट प्रेस क्लब (Tenu ghat Press club) में 16 नवंबर को रूपायनी संस्था के द्वारा महिला संबंधित कानूनी जानकारी के लिए एक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें किशोरियों और महिलाओं की झारखंड में स्थिति एवं उनके कानूनी अधिकारों पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने कहा कि आज महिलाओं के लिए कई कानून बनाए गए हैं। जरूरत है सिर्फ आप सभी को उसकी जानकारी लेकर उस पर अमल करने की, ताकि महिलाओं पर होने वाले शोषण समाप्त हो।

दहेज प्रथा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दहेज लेना और देना दोनों कानूनी अपराध है। इसलिए आप सभी को भी इस पर पहल करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि विरेंद्र प्रसाद ने डायन प्रथा सहित महिला संबंधित कानून की कई जानकारियां दी।

मंच संचालन कर रहे रूपायनी के सचिव डॉ सी ए कुमार (Secretary Dr CA Kumar) ने भी महिला संबंधित कानून के बारे में बताया। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी पर विस्तृत जानकारियां दी। रूपायनी के कार्यक्रम प्रभारी अमृतांजलि ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए महिलाओं की झारखंड में वर्तमान स्थिति एवं चुनौतियों पर प्रकाश डाली।

इसके साथ ही अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में भी जानकारी दी। सभा में मोमिता घोष, मीना घोष, सालोनी कुमारी, कोमल कुमारी, काजल कुमारी, पायल कुमारी, निशा कुमारी, रिया कुमारी, नेहा कुमारी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *