Advertisement

टांगी से काटकर पत्नी ने की पति की हत्या

प्रहरी संवाददाता/ लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र के नेहरा गांव में रविवार की रात लगभग नौ बजे विवाद के बाद पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर पति राजेश्वर यादव (40 वर्ष) की टांगी से मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मृतक के भाई शिवनाथ यादव ने मनिका थाना को दी और आरोपियों पर मामला दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार राजेश्वर यादव ने अपनी पत्नी सुनीता देवी (35 वर्ष) से बच्चों को खाना देने को कहा, इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया।

विवाद होने पर सुनीता देवी और सास बिल्सी देवी ने राजेश्वर यादव पर टांगी से हमला कर दिया। जिससे राजेश्वर की मौत मौके पर ही हो गई। सोमवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। व सुनीता देवी और उसकी मां बिल्सी देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *