प्रहरी संवाददाता/ जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो विस्थापित रैयत संघ द्वारा पूर्व घोषित एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन बोकारो के एस जी, गेट बोदरोटांड के समक्ष किया गया। कार्यक्रम में पूरे विस्थापित गांव के सैकड़ों विस्थापितों के साथ समाज सेवी, बुद्धिजीवियों भागों लिया। इसके मुख्य अतिथि रोहित लाल सिंह, विशिष्ठ अतिथि राजेंद्र महतो सम्मान अतिथि अजय सिंह रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष छोटू सिंह एवं संचालन फौदार सिंह व शांति भरत ने किया। धरना को संबोधित करते हुए अतिथि तथा अध्यक्ष ने कहा कि आज 60 वर्ष पहले तात्कालीन राज्य सरकारों ने विस्थापितों को विकास का सपना दिखाकर कोड़ी के भाव में जमीन का अधिग्रहण किया मगर आज तक विस्थापित परिवारों का नियोजन, पूर्णवास, भूमि की राशि का भुगतान नहीं हुआ।
आज भी लगभग 10,000/- दस हजार विस्थापितों को नियोजन चाहिए धरना में सरजु कु. महतो, अर्जुन राम महतो, बी एन सिंह, सुखदेव रविदास सीता राम सिंह, श्रीकांत मांझी, जगनारायण रविदास चंद्रदेव सिंह, अभिषेक दूबे, मनोज सिंह, रघु रजवार प्रकाश कु महली, राजेश रविदास आदि ने संबोधित किया।
![]()












Leave a Reply