Advertisement

पीसीसी पथ का शिलान्यास संपन्न

प्रहरी संवाददाता/ तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट कॉलेज में भवन निर्माण की जरुरत है। जल्द ही इस समस्या को दूर किया जाएगा। उक्त बातें गोमियां विधायक योगेंद्र प्रसाद ने इंटर महाविद्यालय में सभा को संबोधित करते हुए कहा। महाविद्यालय के प्राचार्य बाल गोविंद नायक ने पठन- पाठन एवं कक्षा संचालन में हो रही कठिनाई से प्रसाद को अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि भवन के अभाव में विद्यालय को काफी परेशानी होती है। वहीं विधायक ने तेनुघाट कॉलेज के रास्ते जाने वाली चार सौ फीट जर्जर सड़क को पीसीसी पथ बनाने का शिलान्यास किया। साथ ही तेनुघाट कोर्ट के पास शौचालय का उद्घाटन तेनुघाट पंचायत की मुखिया रेखा सिन्हा के साथ संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अधिवक्ता कुमार अनंत मोहन सिन्हा, वकील प्रसाद महतो, कृष्णनंदन प्रसाद, संजय कुमार, दीपक कुमार सिन्हा सहित झामुमो कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *