Advertisement

भाजपा प्रथम जिला कार्य समिति की बैठक में शामिल हुए पूर्व सांसद

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। धनबाद स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में 16 जुलाई को आयोजित भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला (Dhanbad district) ग्रामीण के प्रथम जिला कार्य समिति की बैठक में गिरिडीह के 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय शामिल हुए।

बैठक में पूर्व सांसद पांडेय ने अपने संबोधन में संगठन के कई विषयों पर अपनी बातों को रखा। इस दौरान बैठक में मंच पर धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह, भाजपा धनबाद जिला ग्रामीण के प्रभारी तथा चतरा के सांसद सुनिल सिंह, निरसा के विधायक अर्पणा सेन गुप्ता, पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा, सिन्दरी के विधायक इंद्रजीत महतो के धर्म पत्नी तारा देवी, चिरकुण्डा नगर परिषद के अध्यक्ष डब्लु बाउरी, धनबाद जिला ग्रामीण के प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित बैठक में कार्यसमिति के सभी पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

उक्त बैठक के बाद पूर्व सांसद पांडेय धनबाद स्थित एसपी कार्यालय पहुंच कर धनबाद के सीनियर एसपी संजीव कुमार से औपचारिक मुलाकात किये और जनसमस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता संजीव मिश्रा, कामाख्या गिरि एवं सुधिर सिंह उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *