Advertisement

10 लाख की लूट, विरोध में हंगामा

प्रहरी संवाददाता/ पलामू (झारखंड)। छत्तरपुर अनुमंडल के नौडीहा में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने छड़-सीमेंट व्यवसायी गणेश प्रसाद व उनके परिवार को बंधक बना कर करीब दस लाख की लूट की। हथियार के जोर पर अपराधियों ने 80 हजार रुपए नकद व करीब नौ लाख के जेवरात लूट कर चलते बने।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने लूटेरों को पकड़ने की मांग प्रशासन सेकी है। क्योंकि इस इलाके में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया और सड़क पर उतर कर अपना विरोध जताया।

इतना ही नहीं लोगों ने नौडीहा बाजार को बंद करा दिया और रोड जाम कर दिया। सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और लोगों को समझा- बुझा कर शांत कराया। पुलिस ने अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *