Advertisement

आशालता केंद्र बोकारो में पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण

 एस.पी.सक्सेना/बोकारो। आशालता केंद्र बोकारो जनवृत पांच में 28 जून को पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बोकारो (Bokaro) के उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद (Jay kishor prasd) , पूर्व सदर अस्पताल उपाधीक्षक बोकारो डॉ रेणु भारती, सीआरपीएफ के 26 बटालियन के द्वितीय समादेष्टा सुनील कुमार राही, बीएसएल के महाप्रबंधक एके सिन्हा, डॉ शेखर सुमन, मोहन आजाद, आरती सिन्हा एवं बच्चे व इत्यादि गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद ने कहा कि पौधे वायुमंडल को स्वच्छ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए पौधारोपण बहुत आवश्यक है। हरेक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। पूर्व सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रेणु भारती ने कहा कि पेड़ प्रकृति का अनमोल खजाना है। प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण जरुर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान देखा गया कि संक्रमित लोगों में ऑक्सीजन का क्या महत्व है।

इसे बहुत महसूस किया गया। ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए सभी को संकल्पित होकर पौधारोपण करना चाहिए, ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे। हम लोगों का पर्यावरण प्राकृतिक संपदाओं से हमेशा हरा भरा रहे, ताकि भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से अपने वायुमंडल और पर्यावरण को स्वच्छ रख सकें। जहां प्राकृतिक लाभ सदा मिलती रहेगी।

सीआरपीएफ 26 बटालियन के द्वितीय समादेष्टा सुनील कुमार राही ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के कारण पृथ्वी की व्यवस्था में उथल-पुथल हो रही है। इस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण होना बहुत जरूरी है। वहीं संस्था के मोहन आजाद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। इसलिए बच्चों में भी इस मिशन की जागृति लाकर पौधारोपण के प्रति संवेदनशील बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से ही प्रकृति जीवन वर्षा या यूं कह लें वन वर्षा प्रारंभ होता है। भविष्य में कई लाभदायक स्थितियां बनती हैं।

दिव्यार्थी संस्था की ओर से आशालता नर्सरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाप्रबंधक एके सिन्हा ने कहा कि अब जरूरत है अच्छे पद्धति से वृक्षारोपण का होना। उसे भी कराया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण में संतुलन बनाए रखने के लिए हम सभी को संकल्पित होकर हमेशा वृक्षारोपण करना चाहिए और एक वृक्ष सभी को लगाना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *