Advertisement

महिला WC फाइनल: भारत का पहला विकेट गिरा

आईसीसी महिला वर्ल्‍डकप जीतने से भारतीय टीम महज एक मैच की दूरी पर है। भारतीय टीम का सामना मेजबान इंग्‍लैंड से हो रहा है। फाइनल में दूसरी बार जगह बनाने वाली भारतीय टीम आज इतिहास रचने के इरादे से खिताबी जंग के लिए मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर है। इस मैच में जीत हासिल करते ही भारतीय टीम इतिहास रचकर वर्ल्‍डकप अपने नाम कर लेगी।

भारत टूर्नामेंट के लीग दौर के अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हरा चुकी है। फाइनल में इंग्‍लैंड टीम की कप्‍तान ने टॉस जीता आैर पहले बैटिंग का निर्णय लिया। भारतीय टीम ने अपनी सेमीफाइनल में खेलने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। नताली शिवर के 51, सारा टेलर के 45 ओर कैथरीट ब्रंट के 34 रन की मदद से इंग्‍लैंड की टीम निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 228 रन बनाने में सफल रही।

भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज झूलन गोस्‍वामी ने सबसे ज्‍यादा 3 और पूनम यादव ने 2 विकेट लिए। जवाब में 1.4 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्‍कोर एक विकेट खोकर पांच रन है। स्‍मृति मंधाना (0) आउट होने वाली बल्‍लेबाज हैं। पूनम राउत 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, पूनम राउत, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), झूलन गोस्‍वामी, शिखा पांडे, राजेश्‍वरी गायकवाड़ और पूनम यादव।

इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), लॉरेन विनफील्‍ड, टैमी ब्युमोंट, सारा टेलर (विकेटकीपर), नताली शिवर, फ्रेन विल्सन, कैथरीन ब्रंट, जेनी गुन, लॉरा मार्श, आन्या श्रुबशोल और एलेक्‍स हर्टले।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *