Advertisement

कपिल का शो हुआ टीआरपी रेस से बाहर

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। ‘दि कपिल शर्मा शो’ टीआरपी की रेस में पिछड़ता जा रहा है। पिछले सप्ताह की टीआरपी में एक बार फिर कपिल का शो पिछड़ गया है और टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो गया है। बता दें कि पिछले महीने कपिल शर्मा के शो ‘दि कपिल शर्मा शो’ में चंदन प्रभाकर के लौटने और भारती सिंह के शामिल होने के बाद टीआरपी में सुधार आया था और यह 6वें नंबर पर आ गया था।

जुलाई के दूसरे सप्ताह की टीआरपी में यह शो 14वें नंबर पर रहा है। हालिया टीआरपी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो सप्ताहों में इस शो में दर्शकों की दिलचस्पी में खासी कमी आई है। हालांकि ऐसा भी माना जा रहा है कि शायद कपिल शर्मा की तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण भी शो की टीआरपी डाउन जा रही है।

बता दें कि हाल में दो बार कपिल शर्मा ने अपनी खराब तबीयत होने के चलते दो बार उन्होंने अपने शो की शूटिंग भी रद्द कर दी थी। पहले शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के लिए जब कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे तब शूटिंग के दौरान कपिल बेहोश हो गए थे जिसके कारण शूटिंग रद्द कर दी गई थी। इसके बाद पिछले हफ्ते फिल्म ‘मुबारकां’ की टीम भी कपिल शर्मा के शो में शूटिंग का इंतजार करते रहे लेकिन तबीयत खराब होने के चलते कपिल शर्मा शूटिंग में शामिल नहीं हुए थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *