Advertisement

भारी बारिश से मुंबई में हाईटाइड की आशंका

मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से बेहाल कर दिया है। कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की भी परेशानी है। मुंबई के लगभग सभी हिस्सों से जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम की खबर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में शनिवार को हाई टाइड की आसार नजर आ रहे हैं। ऊंची लहरें 11.20 बजे के बाद कभी भी उठ सकती हैं। इसका असर भी समुद्र के किनारे दिखाई दे रहा है। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश होती रहेगी।

आपको बता दें कि मुंबई में शुक्रवार से ही भारी बारिश हो रही है।हालांकि, इस बीच लोकल ट्रेन लोगों के लिए बड़ी राहत की तरह है। वेस्टर्न, हार्बर और सेंट्रल लाइन की लोकल ट्रेन में अपने निर्धारित समय से ही चल रही हैं। इन लाइन पर मामूली लेट से चलने वाली एक-दो ट्रेन की ही खबर है।

जलभराव के कारण अंधेरी सबवे, दादर समेत कई और इलाकों में ट्रैफिक में फंसकर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बुधवार को बारिश नहीं होने के कारण लोगों के लिए राहत थी, लेकिन गुरुवार से फिर मूसलाधार बारिश के कारण ट्रैफिक बेहाल है। शनिवार को सुबह से ही स्थिति खराब है। शुक्रवार को 70 मिलीमीटर से लेकर 103 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

अलीबाग से लेकर दाहानु के बीच अलग-अलग इलाकों में यह रेकॉर्ड इस बीच रहा। अब तक मुंबई में 680 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है और मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई के अंत तक 799.7 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *