Advertisement

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर प्रशासन तैयार-बीडीओ

अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। टीका लगाना जरूरी ही नहीं महत्वपूर्ण है। कोविड-19 की तीसरी लहर इससे भी ज्यादा प्रभावशाली रहेगी। जो बच्चों पर काफी प्रभावशाली होगी। इससे बचाव के लिए सभी लोग टीका अवश्य लगाऐं। उक्त बातें 3 जून को बगोदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता (Manoj kumar Gupta) ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बगोदर प्रखंड कर्यालय में कही।
उन्होंने बताया कि 60 प्लस उम्र वाले लोगों की कुल आबादी बगोदर प्रखंड में 29607 है। जिसमें 12 हजार लोग कोरोना वैक्सीन लगाये हैं। जबकि 45 से 59 उम्र वाले लोगों की प्रखंड में कुल आबादी 47324 है। जिसमें मात्र 8 हजार लोग ही वैक्सीन लगाये हैं। जो लोग कोरोना वैक्सीन नही लगायें हैं। वैसे लोग अपने-अपने पंचायत में बने टीकाकरण सेंटर में पहुँच कर टीका अवश्य लगवा ले, नहीं तो संभवत: वैसे लोग को चिन्हित कर सरकारी लाभ से वंचित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सभी पीडीएस डीलरों को यह निर्देशित किया गया है कि जो भी लाभुक टीका नही लगाये है उन्हें चिन्हित कर टिका लगाने को प्रेरित करे। साथ हीं मनरेगा जॉब कार्डधारियों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से भी टिका लगाने की अपील की है। इस अवसर पर बीडीओ गुप्ता ने प्रखंड मुख्यालय से कोरोना वैक्सीन टिका लगाने को लेकर जागरूकता रथ को रवाना किया। जो पंचायत में भ्रमण कर लोगों को टिका लगाने की अपील करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *