Advertisement

बोलेरो एवं ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत में ऑटो सवार तीन घायल

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के आईईएल थाना के समीप 3 जून की रात्रि बोलेरो एवं ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत हो गया। घटना में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गये। घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 8 बजे गोमियां के तरफ से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो क्रमांक-JH012A U/9403 ने विपरीत दिशा से आ रही ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दिया। इस भिड़ंत में ऑटो क्रमांक-JH10AR/1842 एवं बोलेरो सड़क के समीप बनी 4 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। रात्रि का फायदा उठाकर बोलेरो चालक जंगल की ओर भाग गया। जबकि ऑटो में सवार स्वांग न्यूमाइनस निवासी भरत लाल चौहान, कारी देवी एवं उषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि ऑटो सवार आइईएल थाना के समीप पानी लाने के लिए ऑटो से गए थे। लौटने के क्रम में अचानक बोलेरो से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गया। इस संबंध में आईएल थाना प्रभारी जमुना चौधरी ने कहा कि तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो गाड़ी ऑटो को टक्कर मारी और रात्रि का फायदा उठाकर चालक भाग गया।
इस संबंध में घायलों का इलाज कर रहे गोमियां सामुदायिक केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ हेलन बारला ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति गंभीर है। सभी का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है लेकिन एक्सरे करने के बाद ही पता चल पाएगा कि मरीजों की स्थिति कैसी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *