Advertisement

धूम-धाम से मना पांडियान का 37वां जन्मदिन

मुंबई। हाल ही में राष्ट्रीयभीमसेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. आर पांडियन ने अपना 37वां जन्मदिन काफी धूम -धाम से चेंबूर के बाहरी हॉल में मनाया। इस मौके पर भारतीय जनहित कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा व उनकी धर्म पत्नी शबाना आर पांडियन सपरिवार जन्मदिन का केक काटा।

महज 37 वर्ष के तेज तर्रार रवि कुमार राजन पांडियन बहुजन समाज के फायर ब्रिगेड युवा नेता हैं। उनके जन्मदिन की पार्टी में पांडियन परिवार सहित भीम सेना के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर लंबी उम्र की कामनाएं की। महाराष्ट्र की राजनीत में सक्रिय भीम सेना के अध्यक्ष आर आर पांडियन दलित समाज के लोगों की समस्याओं पर हमेशा आवाज बुलंद करते रहे हैं।

समाजसेवक से राजनीति की शुरूआत करने वाले पांडियन के नेतृत्व में भीमसेन व भारतीय जनहित कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा, विधानसभा और मनपा के चुनाव में भी हिस्सा लिया जा चुका है। इतना ही नहीं भीमसेना के हर दिल अजीज नेता के रूप में अपनी विशेष पहचान व पकड़ बनाने वाले पांडियन अब अपनी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

इन्होंने महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा और नागपुर में भूमिहीन किसानों के लिए आंदोलन भी किया था। पांडियन ने महाराट्र के अलावा गुजरात और कर्नाटक राज्य में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। महज 37 वर्ष के तेज तर्रार पांडियन ने कम समय में भीमसेना व भारतीय जनहित कांग्रेस पार्टी के लिए काफी कुछ किया है।

रविवार को रवि कुमार राजन पांडियन का 37 वां जन्मदिन काफी धूम-धाम से मनाया गया जमीन से जुड़े नेता के जन्मदिन पर सुबह से ही पार्टी के साथ-साथ उनके चहेतों की लंबी कतार लगी रही। पांडियन नेता होने के साथ-साथ कुशल बिजनेसमैन भी हैं। उन्हें बधाई देने वालों में नेता, अभिनेता, पत्रकार और पार्टी के कार्यकर्ताओं की लंबी लाइन देर रात तक लगी रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *