ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट (Tenu ghat) अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने संघ के सदस्य दिवंगत सुखदेव राम रवानी (Sukhdev Ram Ravani) के परिजनों को पचास हजार रुपया की सहायता राशि दिया। इस बारे में महतो ने बताया कि उनके सदस्य दिवंगत रवानी का निधन हो गया था। उसके बाद उनके आश्रित को अधिवक्ता संघ की ओर से पचास हजार रुपए की सहायता राशि दी गई।
महतो ने बताया कि दिवंगत रवानी के निधन पर अधिवक्ता संघ के साथ साथ समाज को भी काफी नुकसान हुआ है। वह एक मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे। जिसकी भरपाई कर पाना काफी मुश्किल है। आगे बताया कि दिवंगत सुखदेव राम रवानी को झारखंड बार काउंसिल और दिल्ली बार काउंसिल के द्वारा भी उनके निधन के बाद उनके आश्रितों को सहायता राशि दी जाएगी। जिसके लिए उन्होंने झारखंड बार काउंसिल और दिल्ली बार काउंसिल को सूचना भेजने की सारी तैयारी कर ली है। जिससे दिवंगत के आश्रितों को सहायता राशि मिल सके। सहायता राशि प्रदान करते समय महतो के साथ संघ के उपाध्यक्ष महादेव राम, कोषाध्यक्ष जगदीश मिस्त्री, सुभाष कटरियार, आनंद श्रीवास्तव, प्रशांत पाल, रंजीत सिंह, संजय कश्यप, चतुर्भुज साहू आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply