Advertisement

जेनिफर हुईं टॉप पेड एक्‍ट्रेस में शामिल

टीवी एक्‍ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपने सीरिलय ‘बेहद’ में माया के किरदार से दर्शकों को दीवाना बना लिया है। जेनिफर विंगेट की पॉपुलैरिटी में लगातार इजाफा हो रहा है और जेनिफर इन दिनों कुछ ऐसी प्रसिद्ध हो गई हैं कि उन्‍होंने अब अपनी फीस बढ़ाने का फैसला कर लिया है।

गुरुवार को सीरियल ‘बेहद’ में जेनिफर की एक बार फिर से एंट्री दिखाई गई है और इस बार खूबसूरत बालों वाली माया को बिना बालों के दिखाया जा रहा है। कई टीवी सीरियल्‍स में नजर आ चुकी जेनिफर विंगेट की पॉपुलैरिटी में इस सीरियल से काफी इजाफा हुआ और अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्‍होंने अब अपनी फीस भी काफी बढ़ा दी है।

खबरों की मानें तो अभी तक एक एपिसोड के लिए 80 से 85 हजार तक लेने वाली जेनिफर ने अब अपनी फीस बढ़ा कर 1 लाख रुपये कर दी है। जेनिफर की पॉप्युलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की उनका नाम ट्विटर पर भी ट्रेंड हुआ। उनकी पॉप्युलैरिटी ही कहिए कि शो की टीआरपी ने छलांग मारी और एक अलग ऊंचाई पर पहुंच गया यह शो।

दरअसल जेनिफर को सीरियल ‘बेहद’ में मिली सफलता के बाद कई चैनल्‍स और प्रोडक्‍शन हाउस से ऑफर मिल रहे है। जबकि उनके वर्तमान शो के प्रोड्यूसर चाहते हैं कि जेनिफर इसी शो में रहें। ऐसे में प्रोड्यूसरों ने जेनिफर की फीस बढ़ाने का फैसला लिया है। सीरियल ‘सरस्‍वतीचंद्र’ से सुर्खियों में आने के बाद विंगेट टीवी पर नजर नहीं आई और उसके बाद ‘बेहद’ ने जेनिफर के करियर में शानदार उछाल दिया है।

याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही जेनिफर ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर इस सीरियल का अपना बिना बालों वाला लुक फैन्‍स के साथ शेयर किया जो काफी वायरल हो गया। हमेशा अपने स्‍टाइलिश अंदाज के लिए चर्चाओं में रहने वाली टीवी स्‍टार के इस अंदाज ने उनके कई फैन्‍स को चौका दिया है तो कई फैन्‍स जैनिफर के इस रूप को भी काफी पसंद किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *