Advertisement

रागिनी ने फिल्म के लिए कराया फोटो शूट

‘ससुराल गेंदा फूल’ फेम रागिनी खन्ना ने अपनी हिंदी फिल्म ‘गुडगाँव’ के लिए बांद्रा में फोटोशूट कराया। बता दें की रागिनी छोटे पर्दे पर ‘भास्कर भारती’ और ‘ससुराल गेंदा फूल’ जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं। अब उनके फैंस उन्हें जल्द ही बड़े पर्दे पर भी देखेंगे।

शंकर रमन द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म ‘गुडगाँव’ में रागिनी ने मुख्य भूमिका निभाई है। रागिनी खन्ना ने इस फिल्म का प्रचार फोटो शूट के साथ शुरू कर दिया है। रागिनी ने ब्लैक ड्रेस में बांद्रा में फोटो शूट किया। फिल्म चार अगस्त को पूरे भारत में रिलीज़ होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *