ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। तेनुघाट पंचायत (Tenu ghat Panchayat) भवन में 26 मार्च को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। जिसमें कुल 80 लोगों को टीका लगाया गया।
जानकारी के अनुसार पंचायत भवन में आयोजित टीकाकरण में 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों में 77 लोगों को टीका लगाया गया। वही 60 से नीचे (45+ उम्र के) तीन लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें से एक फ्रंटलाइन वर्कर (Front line worker) को आज दूसरा करोना का टिका लगाया गया। कोरोना का टीका लगाते समय पंकज कुमार, अनुराधा कुमारी, अजय सिन्हा, शशी किरण, रेनू देवी, रेखा देवी, राम प्रसाद महतो सहित तेनुघाट के सहिया सेविका के साथ तेनुघाट महिला मंडल के रेनू कुमारी, मीनू देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply