Advertisement

होली मिलन समारोह में महिलाओं ने उठाया आनंद

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। तेनुघाट पंचायत (Tenu ghat Panchayat) की मुखिया रेखा सिन्हा (Rekha Sinha) द्वारा अपने निवास स्थान पर महिलाओं के लिए 26 मार्च को होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां उपस्थित सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर मुखिया रेखा सिन्हा ने कहा कि होली आपसी मेल का त्योहार है। आपसी गीले शिकवे भुलाकर लोगों को मिल जुल कर त्योहार मनाना चाहिए। होली मिलन समारोह में साधना सिन्हा, सुनीता सिन्हा, रीता सिन्हा, बीना विश्वकर्मा, पूर्णिमा उपाध्याय, अलका तिवारी, सुजाता प्रसाद, ममता कटरियार, शालिनी सिन्हा, रूपा सिंह, पूनम सिन्हा, सुनीता सहाय, ज्योति देवी, पूजा देवी, नीतू सिंह, अर्पिता सिन्हा, मधुलिका शरण, सुधा देवी, मंजू जयसवाल, सुप्रिया सिन्हा सहित पंचायत की दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *