Advertisement

अपर समाहर्ता ने भारतमाला परियोजना के तहत एनएच निर्माण को ले की बैठक

जिले में 23 कि.मी बनेगी सड़क,शेष निर्माण रांची एवं रामगढ़ जिले के हिस्से
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro District)   सभागार में अपर समाहर्ता सादात अनवर ने 25 मार्च को भारतमाला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राज मार्ग 320 के शेष क्षेत्र में फोर लेन निर्माण को लेकर बैठक की। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार (Bermo Anant Kumar), अंचलाधिकारी पेटरवर, कसमार, जरीडीह, स्थानीय विधायक प्रतिनिधि, संबंधित पंचायतों के मुखिया आदि उपस्थित थे।
बैठक में अपर समाहर्ता अनवर ने उपस्थित लोगों को बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत झारखंड राज्य के रामगढ़ से धनबाद तक फोर लेन राष्ट्रीय राज मार्ग का निर्माण किया जाना है। जिसमें ओरमांझी से जैनामोड़ तक एनएच का फोर लेन नहीं है, टू लेन ही है। इसी छूटे हुए टू लेन को फोर लेन बनाया जाना है। कुल 60 किमी फोर लेन का निर्माण होगा। जिसमें 23 किमी बोकारो जिले में राज मार्ग का निर्माण होगा। शेष रामगढ़ एवं रांची जिले में निर्माण होगा।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को तकनीकि पहलुओं से स्थानीय जन प्रतिनिधियों, मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि आदि को अवगत कराने को कहा। साथ ही इनसे सुझाव ले अगर जरूरी होगा तो उसे डीपीआर में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को राज मार्ग निर्माण से संबंधित पूरे प्रेजेक्ट रिपोर्ट को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। कहां से कैसे सड़क का निर्माण होगा। कितनी भूमि की आवश्यकता होगी। इस संबंध में विस्तार से बताया गया। इस क्रम में कई प्रतिनिधियों/ मुखिया ने अपना सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखा। जिसे टीम द्वारा अंकित कर लिया गया। आगे उन सुझावों को जरूरत अनुसार समाहित करने की बात कही। मौके पर गोमियां विधायक प्रतिनिधि, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *