Advertisement

जनता से किये वादे से मुकर गई है झारखंड सरकार-प्रवीण कुमार

प्रहरी संवाददाता/गोमियां(बोकारो)। गोमियां (Goliyan) के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार (Director Praveen kumar) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झारखंड सरकार जनता से किये वादे से मुकर गई है।
उन्होंने कहा है कि झारखंड की हेमंत सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर सरकार जनता को छलने का काम किया है। पूरे प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार और अराजकता का वातावरण फैल चुका है। अगर कहा जाए तो झारखंड सरकार इन सब चीजों से मुंह मोड़कर चिर निद्रा में सोई हुई है। सत्ता में बैठने से पहले जनता के बीच कई लुभावने वादे किए। सपने दिखाए मगर अब जनता का मोहभंग हो चुका है।
प्रवीण ने कहा कि झारखंड सरकार ने अपने चुनावी वादे में कहा था कि साल में लाखों लाख नौकरिया देंगे। वह सिर्फ कोरा झूठ निकला। झारखंडी युवकों को नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पारा शिक्षकों के लिए सेवा शर्त वेतनमान का निर्धारण करने की बात कही थी। वह सब अभी तक नहीं हुआ। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को 2000 रुपए प्रति माह पेंशन, पेंशन की राशि ढाई हजार, 3 लाख का मकान, 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात कही थी। यह सारी घोषणा सिर्फ जुबान पर थी, धरातल पर नहीं।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार समय पर पंचायत चुनाव कराने में भी विफल रही। पत्थलगड़ी के नाम पर पूरा झारखंड अशांत रहा। उपद्रवियों के उपर दर्ज मुकदमे को वापस ले लिया गया। सिदो कान्हू के वंशजों की हत्या हो गई। उज्जवला योजना भी बंद हो गया। प्रदेश में ट्रांसफर पोस्टिंग का धंधा फल-फूल रहा है। लोग इस कोरोना काल में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य के लिए अभी भी राह देख रहे हैं। राज्य की जनता त्राहिमाम कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *