
विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमिया (Gomian) ललपनियाँ तोपा से करगली जा रही आल्टो कार होसिर सब्जी टांड़ के समीप मुख्य मार्ग में अनियंत्रित होकर सड़क से सटे दीवार को मारी टक्कर। दुर्घटना में कार सवार दो महिला और एक पुरुष घायल हो गये। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रामगढ़ के तोपा से अल्टो में सवार दो महिला, दो पुरुष और एक बच्ची अपने घर करगली वापस लौट रहे थे। लौटने के क्रम में होसिर सब्जी टांड़ के पास तीखे मोड़ में अल्टो गाड़ी क्रमांक JH09J/2131 अनियंत्रित होकर मेन रोड से सटी दीवार को तोड़ती हुई सड़क के नीचे आ गई। स्थानीय पंचायत समिति (Panchayat committee) सदस्य ने बताया कि घटना सुबह 6 बजे की है। पंसस द्वारा 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस को बुलाया गया। घायलो को वहां से गोमियां सामुदायिक चिकित्सा केंद्र प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि उक्त मोड़ काफी तीखा है। आने जाने वाले लोगों के लिए सावधानी की कोई बोर्ड नहीं लगी हुई है। जिससे आयेदिन लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। घायल के अनुसार उसकी सास के कमर के नीचे की हड्डी में चोट है। उसकी पत्नी के सर में गंभीर चोट लगने से सर फट गया है। उसका होठ बुरी तरह से कट गया है।
गोमियां सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के चिकित्सक डॉ राजीव रंजन ने बताया कि दुर्घटना में घायल दो महिलाओं की स्थिति गंभीर है। एक के कमर के नीचे हड्डी में चोट लगी है और दूसरे की माथा फट गई है। उन्होंने घायलों को बोकारो सदर अस्पताल रेफर करने की बात कही। परिजनों के अनुसार बेहतर इलाज के लिए वह रांची ले जाना चाहते हैं।
![]()












Leave a Reply