Advertisement

विश्व एड्स दिवस एवं नजरिया बदलो अभियान का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। क्रिया नई दिल्ली एवं रूपायनी तेनुघाट (New Delhi and Rupayani Tenughat) संयुक्त तत्वाधान में पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चांपी पंचायत के पंचायत सचिवालय में एक दिसंबर को नजरिया बदलो अभियान के अंतर्गत सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक चांपी पंचायत के मुखिया श्रीराम हेंब्रम की अगुवाई में हुई।।  संयुक्त
बैठक में जेंडर हिंसा एवं लैंगिक भेदभाव निष्पादन में समाज एवं समुदाय की भूमिका, विश्व एड्स दिवस एवं पीड़ित महिला, किशोरियों की स्थिति, एसआरएचआर जैसे समस्याओं की रोकथाम पर जागरूकता एवं पैरवी पर चर्चा की गई। जिसे किशोरी समूह नायिका प्रीति कुमारी, खुशबू कुमारी, महिला समूह संचालिका एवं तेजस्वी परियोजना लाभुक किशोरी गुलाबी कुमारी, एसआरएचआर व्हाट्सएप समूह संचालक राशि कुमार, बसंत कुमार आदि ने संबोधित किया।
इससे पूर्व रुपायणी के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी डॉ सीए कुमार ने 16 दिवसीय कार्यक्रम नजरिया बदलो अभियान, विश्व एड्स दिवस एवं एसआरएचआर पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया श्रीराम हेंब्रम ने रूपायनी एवं क्रिया के द्वारा चलाए जा रहे नजरिया बदलो अभियान के महत्व को समझाते हुए लोगों को इसके समर्थन में आगे आने की बात कही। बसंत कुमार ने एड्स के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि संयम एवं जानकारी से ही इससे बचा जा सकता है। इस अवसर पर सुशीला कुमारी, बिंदु कुमारी, शोभा देवी, सरस्वती मुर्मू, कंचन देवी, बंटी कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन शशि कुमार ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *