Advertisement

साहेबगंज के विधायक राजू सिंह ने किया बाबा हरिहरनाथ का दुग्धाभिषेक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित विश्व विख्यात बाबा हरिहरनाथ मंदिर में 12 नवंबर को बिहार के पूर्व पर्यटन मंत्री एवं साहेबगंज के विधायक राजू सिंह ने पूरे विधि-विधान के साथ दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। संध्या लगभग चार बजे मंदिर पहुंचे विधायक ने बाबा का दुग्धाभिषेक किया और प्रदेश, हरिहरक्षेत्र तथा स्वयं के लिए सुख-समृद्धि एवं सांस्कृतिक विकास की कामना की।

इस अवसर पर हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ‘लल्ला’ ने विधायक का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंदिर न्यास के मुख्य पुजारियों यथा आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री, पवनजी, सदानंद पांडेय आदि द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन संपन्न कराया गया। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालूजन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *