आगामी 21 नवंबर को वैशाली के राजापाकर आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। वैशाली जिला के हद में राजापाकर में आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले दौरे को लेकर सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित विधायक कार्यालय में 12 नवंबर को एनडीए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू ने किया। बैठक में कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर तैयारियों पर गहन चर्चा की गई।
जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र सिंह ने 12 नवंबर को बताया कि आगामी 21 नवंबर को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री का आगमन वैशाली जिले के राजापाकर में होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पूरा देश दुनिया के सबसे बड़े जननेता, विकास पुरुष और गरीबों के मसीहा के रूप में देखता है। राजापाकर की धरती पर उनके आगमन को लेकर पूरे सोनपुरवासी हर्षित हैं। भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में सोनपुर से हजारों की संख्या में समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है।
बैठक में जदयू के प्रदेश नेता शंकर मालाकार एवं आनंद किशोर सिंह तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा राम ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। धन्यवाद ज्ञापन दक्षिणी मंडल महामंत्री मंगल प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर महतो, भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी श्रीनिवास सिंह, अरुण कुमार सिंह, राजेश पटेल, परमानंद शर्मा, नरेश सिंह, धनंजय सिंह, शशिभूषण कुमार सिंह, कृष्णनंदन दास, पवन सिंह गगन, उमेश कुमार सिंह, विजय रंजन सिंह, राहुल पासवान सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply