Advertisement

दूंदीबाग के राशन दुकान में चोरी, छत उखाड़कर लाखों का सामान व् नकद उड़ाए

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो में चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला सिटी थाना क्षेत्र के दूंदीबाग हटिया का है, जहां बीती 4-5 नवंबर की रात्रि चोरों ने एक राशन दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपये के सामान और लगभग 35 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान की छत की चदरा उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरी दुकान खंगाल डाली। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था और गल्ला खुला हुआ था। जांच करने पर गल्ले में रखे लगभग 35 हजार रुपये नकद, सिक्कों सहित गायब मिले। इसके अलावा दुकान का लाखों रुपये का सामान भी चोर समेट ले गए थे।

दुकानदार ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दूंदीबाग के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *