पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायकों ने दी श्रद्धांजलि, किया व्यक्तित्व और कृतित्व को याद
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जनसेवा के प्रति समर्पित रहे स्वर्गीय राजेंद्र महतो की पुण्यतिथि धूमधाम एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य जनों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने राजेंद्र महतो के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। मौके पर दिवंगत के पुत्र भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि विक्रम कुमार महतो ने भावुक होते हुए कहा कि उनके पिता के अधूरे सपनों को आप सभी के आशीर्वाद एवं सहयोग से पूरा करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि स्व. महतो ने हमेशा समाज और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी। उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
धनबाद के पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि राजेंद्र महतो का जीवन समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना से प्रेरित रहा। उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी को उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि राजेंद्र महतो ने अपने जीवन में समाज के बीच एक अलग पहचान बनाई थी। उनके विचार और कार्य हमेशा क्षेत्रवासियों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व की स्मृतियों को संजोकर रखना समाज की जिम्मेदारी है।
गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि राजेंद्र महतो का व्यक्तित्व संघर्ष, समर्पण एवं सामाजिक सरोकारों का प्रतीक था। उन्होंने समाज के हित में जो कार्य किए, वे सदैव याद किए जाएंगे। उनकी पुण्यतिथि पर उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। गांडेय (गिरिडीह) के पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि राजेंद्र महतो जैसे जनसेवी व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने की दिशा में सामूहिक प्रयास होना चाहिए। उन्होंने दिवंगत के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि राजेंद्र महतो का सामाजिक जीवन और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा याद की जाएगी। उनके विचारों को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित गणमान्य जनों से एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन राजदेव महथा एवं करमचंद गोप ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देव नारायण प्रजापति, महामंत्री ईश्वर चंद्र प्रजापति, बोकारो कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहर महथा, आजसू नेता काशीनाथ सिंह, भाजपा महामंत्री संजय सिन्हा, सुभाष महतो, झारखंड आंदोलनकारी दुलाल हलदर, हाबूलाल गोराइ, जुबिल अहमद, जेएलकेएम की बोकारो महिला अध्यक्ष रेखा देवी, जयदेव महतो, आरएएम इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्रवण कुमार, नियाज़ अहमद, आरती देवी, कमलेश राय, आशीष कुमार, आरव, विराट, सांसद प्रतिनिधि मुकेश राय, अंजला सिंह, शिव शंकर राय, विकास महथा, अमर स्वर्णकार, त्रिपुरारी, किरण बाउरी, अत्तुद्दीन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने दिवंगत राजेंद्र महतो के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया। पुण्यतिथि समारोह भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।
![]()













Leave a Reply