Advertisement

चास में बेखौफ अपराधियों का आतंक, टहलने निकली वृद्ध महिला से सोने की चेन झपटी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के उपनगर चास में बाइक सवार अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। चास के गुजरात कॉलोनी में सुबह टहलने निकली एक वृद्ध महिला को निशाना बनाकर दो अज्ञात अपराधियों ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत है।

जानकारी के अनुसार, गुजरात कॉलोनी स्थित आवास संख्या 151 रहिवासी प्रतिमा प्रसाद सुबह घर से टहलने निकली थी। इस दौरान बाइक सवार दो अपराधी अचानक उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर गले से लगभग 20 ग्राम सोने की लॉकेटनुमा सिकड़ी छीन ली। महिला जब तक कुछ समझ पाती, अपराधी मौके से भाग निकले।

घटना के बाद पीड़िता ने चास पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *