Advertisement

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में  तेनुघाट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, लहराया परचम

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बीते माह अक्टूबर में डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली द्वारा आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा है।

जानकारी क्व अनुसार डीएवी तेनुघाट के छात्र राहुल कुमार यादव व् अमन कुमार ने बॉक्सिंग में रजत पदक, प्रिंस कुमार, कन्हैया लाल यादव, परिधी कुमारी, शेफाली तिवारी ने कांस्य पदक, जूडो में पीहू कुमारी ने कांस्य पदक एवं ताइक्वांडो में राजवीर यादव ने कांस्य पदक जीतकर इस स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन कर कुल 8 पदक जीते है।

विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने 5 नवंबर को जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय परिसर में प्रार्थना सभा के दौरान इन प्रतिभागियों के सम्मान में एक सम्मान सभा का आयोजन किया गया, जिसमें इन्हें मेडल एवं चैम्पियन कप प्रदान करते हुए जोरदार स्वागत किया गया एवं मिठाई खिलाकर खुशी भी प्रकट की गयी।

इस अवसर पर प्राचार्या ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ देते हुए इनके अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके अमूल्य सहयोग से बच्चे नेशनल स्तर पर अपना जलवा बिखरने में सफल हुए। वहीं दूसरी ओर खेल शिक्षक सूरज कुमार एवं खेल शिक्षिका रिफत परवीन का  कुशल मार्गदर्शन एवं स्काट शिक्षक राम पुकार का सराहनीय योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त की। जबकि, पिछले वर्ष बॉक्सिंग चैम्पियन में विद्यालय के छात्र आदर्श कुमार के स्वर्ण पदक जीतकर 5001 रुपए का चेक प्राप्त करने जानकारी दी। इस अवसर पर हलधर महतो, योगेन्द्र प्रताप, सिद्धार्थ शंकर डे, द्रविण कुमार, लक्ष्मी गुप्ता, देवराज राय, सपन डे, असगर अली एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिका एवं समस्त छात्र -छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *