Advertisement

रेलग्राम में कैंटीन व् गेमिंग जोन के लिए ई-नीलामी, रेलवे को एक माह में 20.92 लाख आय

रेल ग्राम सोनपुर में खान-पान और मनोरंजन सुविधा उपलब्ध

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में आने वाले पर्यटको, यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलग्राम में कैंटीन एवं गेमिंग जोन के संचालन हेतु 5 नवंबर को ई-नीलामी आयोजित की गई।

ई-नीलामी से रेलवे को कुल 20 लाख 92 हजार 107 रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इसमें कैंटीन संचालन के लिए 16 लाख 80 हजार 996 रुपये और गेमिंग जोन के लिए 4 लाख 11 हजार 111 रुपये की बोली प्राप्त हुई है। यह राजस्व केवल एक माह की अवधि के लिए है।

सोनपुर रेल प्रशासन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य मेले में आने वाले यात्रियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर खान-पान और मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराना है। कहा गया कि कैंटीन से आगंतुकों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलेगा, जबकि गेमिंग जोन से बच्चों और युवाओं के लिए मनोरंजन की व्यवस्था होगी।

सोनपुर रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के मार्गदर्शन में यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ गैर-किराया राजस्व (एनएफआर) में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *