Advertisement

बाजार टांड़ में ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, दुकानदारों को मिलेगी विद्युत संकट से राहत

विधायक एवं मुखिया ने संयुक्त रूप से किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत बाजार टांड़ मार्केट में 3 नवंबर को विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर बाजार के तमाम व्यवसायी, दुकानदार एवं समाज के गणमान्य उपस्थित होकर उद्घाटन समारोह के साक्षी बने।

ज्ञात हो कि, बाजार टांड़ में नए विद्युत ट्रांसफॉर्मर के चालू होने से बाजार के दुकानदारों एवं व्यवसायियों को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी। इससे व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने में सुविधा होगी तथा स्थानीय व्यवसायियों को काफी सहूलियत होगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि क्षेत्र की जन समस्याओं का समाधान करना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बाजार टांड़ मार्केट में विद्युत ट्रांसफॉर्मर की स्थापना से स्थानीय दुकानदारों एवं व्यवसायियों को राहत मिलेगी। कहा कि क्षेत्र के विकास और आमजनों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उनके द्वारा निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में बिजली, सड़क, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास करना उनकी प्राथमिकता है। बाजार टांड़ मार्केट में नया विद्युत ट्रांसफॉर्मर चालू होने से दुकानदारों को विद्युत समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए आगे भी सकारात्मक पहल की जाएगी।

सामाजिक कार्यकर्ता रितेश कुमार ने कहा कि बाजार टांड़ मार्केट में विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन क्षेत्र के व्यवसायियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कहा कि बिजली की समस्या के कारण दुकानदारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नए ट्रांसफॉर्मर के चालू होने से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और दुकानदारों को राहत प्राप्त होगी। उन्होंने इस पहल के लिए पूर्व विधायक एवं मुखिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जन समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार के प्रयास सराहनीय हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित व्यवसायियों, दुकानदारों एवं स्थानीय रहिवासियों ने विद्युत ट्रांसफॉर्मर के उद्घाटन पर खुशी जाहिर की। सभी ने इसे बाजार के विकास एवं बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *